वेब पोर्टल “खबर की तहतक” गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए की गई कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, देर रात सूचना मिली थी कि सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने एक परिचित से पैसे लेने के लिए खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। बताया गया कि कुछ समय बाद असद एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल के घायल होने की भी सूचना है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी की मोटरसाइकिल तथा एक देशी पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। वहीं, आरोपी के साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। गौरतलब है कि बकरीद के दिन खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में व्यापक आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। डिस्क्लेमर यह समाचार विभिन्न मीडिया रिपोर्टों एवं पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मुठभेड़ से संबंधित सभी तथ्य जांच एवं वैधानिक प्रक्रिया के अधीन हैं। पुलिस के दावों की स्वतंत्र पुष्टि न्यायिक अथवा वैधानिक जांच के उपरांत ही संभव है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पूर्व आधिकारिक जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जानी चाहिए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मालीपुर पुलिस की कार्रवाई अम्बेडकरनगर/ प्रतापगढ़ को मिले नए बीएसए: पूनम मिश्रा/ देवव्रत सिंह संभालेंगी जिम्मेदारी, शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल