खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सम्मनपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छिनैती के ₹56,500 बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार तिवारी एवं थानाध्यक्ष सम्मनपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह लगभग 5:35 बजे ज्ञान स्मारक महिला विद्यालय, आलमपुर अमरतल मोड़ के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान राज उर्फ छोटे पुत्र संजय लोना तथा अमन उर्फ पतलू पुत्र महेन्द्र लोना, निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260531-WA0024.mp4 पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सम्मनपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 96/26 के अंतर्गत धारा 3(5), 309(4), 351(3) एवं 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी के दौरान अमन उर्फ पतलू के कब्जे से ₹28,500 तथा राज उर्फ छोटे के कब्जे से ₹28,000 नकद बरामद किए गए। पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस सफलता में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय, उपनिरीक्षक धीरज कुशवाहा, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तथा कांस्टेबल कृष्ण चन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित व्यक्तियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जा सकता। “खबर की तहतक” का उद्देश्य केवल तथ्यात्मक एवं जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रास्ते के विवाद ने ली युवक की जान, मारपीट में एक की मौत, दो घायल; गांव में तनाव, पुलिस तैनात एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मालीपुर पुलिस की कार्रवाई