खबर की तहतक अंबेडकर नगर। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पार्टी नेतृत्व की सहमति एवं संगठनात्मक रणनीति के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष दलसिंगार विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव विश्वकर्मा, जिला प्रभारी रामफेर विश्वकर्मा की सर्वसम्मति से की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विपिन विश्वकर्मा संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पार्टी को जिले में नई मजबूती प्रदान करेंगे। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद समर्थकों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, सचिन विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, बृज कुमार विश्वकर्मा, सतिराम विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, राहुल अग्रहरि, अश्वनी, चंद्रभूषण, अनुराग वर्मा, अजय, राम संजीव विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध तमंचे संग युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा बसंतपट्टी मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार