खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आलापुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तथा क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में थाना आलापुर पुलिस टीम सक्रिय रूप से अभियान चला रही थी। इसी दौरान दिनांक 27 मई 2026 को शाम करीब 08:40 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बसंतपट्टी मोड़ के पास से अभियुक्त अंकुश यादव पुत्र ज्ञानचन्द्र यादव निवासी ग्राम लाडलापुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना आलापुर में मु0अ0सं0 116/26 धारा 3/9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व में मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट तथा पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल वैभव यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल संजय बाबू शामिल रहे। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं। किसी भी व्यक्ति को दोषी मानना माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन होगा। “खबर की तहतक” निष्पक्ष एवं तथ्याधारित पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने संगठन विस्तार को दी नई धार, विपिन विश्वकर्मा बने जिला उपाध्यक्ष दिलीप देव पटेल बने भाजपा जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर