वेब पोर्टल — “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग जौहरडीह और रपटापुल के मध्य चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान गुरुवार तड़के करीब 01:32 बजे पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग जौहरडीह व रपटापुल के बीच चेकिंग के दौरान रफीक पुत्र नवी अहमद निवासी मिरानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली अकबरपुर में मु0अ0सं0 345/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व में चोरी, गैंगस्टर एक्ट तथा मारपीट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल कुनाल यादव, धनंजय यादव, राहुल कुमार एवं सोनू कुमार शामिल रहे। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं। किसी भी व्यक्ति को दोषी मानना माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन होगा। “खबर की तहतक” निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पंपसेट और टुल्लू पंप बरामद लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने संगठन विस्तार को दी नई धार, विपिन विश्वकर्मा बने जिला उपाध्यक्ष