खबर की तहतक अम्बेडकरनगर, 27 मई। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंसवर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना हंसवर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मूसेपुर कला स्थित रामउजागर के बाग में कुछ लोग रुपये की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से मालफड़ के 700 रुपये नकद, 52 अदद ताश के पत्ते तथा अभियुक्तों की तलाशी के दौरान 1080 रुपये बरामद किए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मूसेपुर कला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मामले में थाना हंसवर पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद में लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक सभी आरोपित कानून की दृष्टि में आरोपी माने जाते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मदरसा संचालकों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद, प्रबंधक ने दी तहरीर; कार्रवाई की उठी मांग अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, भाई घायल