खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। तेज रफ्तार और अनियंत्रण एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। थाना कटका क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भिंयांव वनपुरवा निवासी अनूप कुमार (21 वर्ष) अपने भाई मोनू के साथ बाइक से बसखारी से वापस घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग 1 बजे ग्राम सभा सेमरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि अनूप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाइयों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिंयांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अनूप कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मोनू का उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी कटका अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एक पल की दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर में कुछ घंटे पहले सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध स्थानीय जानकारी एवं पुलिस द्वारा दी गई प्रारंभिक सूचना के आधार पर तैयार किया गया है। दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच एवं आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रामउजागर के बाग में चल रही थी ताश पर बाजी, हंसवर पुलिस की कार्रवाई में 7 गिरफ्तार भीषण गर्मी और जनसुविधाओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने प्रधानों को दिए निर्देश – तालाब भरवाएं, अवैध कब्जे हटाएं