खबर की तहतक जलालपुर ,अम्बेडकर नगर.। गंगा दशहरे के पावन पर्व पर मंगलवार को पूरा जलालपुर क्षेत्र आस्थामय हो उठा। तमसा नदी के किनारे स्थित शिवाला मंदिर के पक्का घाट (उष्मापुर) पर तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट के तत्वाधान में भव्य आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन, दीपोत्सव, आरती और प्रसाद वितरण के साथ यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर तमसा मैया की भव्य आरती का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में अंजू पांडे मौजूद रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र और वन विभाग के दरोगा अभिनव सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महंत रामप्रसाद दास के साथ लोंगो ने दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव आदित्य मिश्र, पुरोहित रामदौर मिश्र, प्रवीण कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, कुलदीप अग्रहरि, गुलाबचंद गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, महेंद्र जायसवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस धार्मिक आयोजन में नगर पालिका विस्तार संघर्ष समिति का सहयोग मिलने से यह और अधिक जन-सरोकारी बन गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, ओमप्रकाश पांडे, गुड्डन मिश्र, संदीप,सुरेंद्र सोनी, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, देवेश मिश्र, बेचन पांडे, विनय मिश्र, विकास सोनकर, आशुतोष सिंह,अजीत निषाद, रामवृक्ष भार्गव समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नगर पालिका में कर्मचारियों के भविष्य पर संकट? पीएफ और मेडिकल मद के लगभग 20 लाख रुपये गायब होने के आरोप से उठे गंभीर सवाल मदरसा संचालकों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद, प्रबंधक ने दी तहरीर; कार्रवाई की उठी मांग