वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर/बेवाना। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेवाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री नीतिश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बेवाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेवाना श्री प्रभाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त राज बहादुर चौहान पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी ग्राम पक्खनपुर थाना बेवाना को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 297/22 एवं मु0अ0सं0-150/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक विधिक रूप से दोषी नहीं माना जाता। “खबर की तहतक” का उद्देश्य केवल उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा कसना जारी, टांडा क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर वाहन सीज गोवध व गो-तस्करी से जुड़े मामले में 4 व्यक्तियों पर पुलिस कार्रवाई, आलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार