वेब पोर्टल – खबर की तहतक अम्बेडकरनगर/टांडा। जनपद में अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में कोतवाली टांडा पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त तीन ट्रैक्टर वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला खनन अधिकारी द्वारा थाना कोतवाली टांडा पुलिस टीम के सहयोग से ग्राम पकड़ी भोजपुर में अवैध खनन की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक मिट्टी लोडर युक्त ट्रैक्टर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिनमें मिट्टी लदी हुई थी, को मौके से कब्जे में लिया गया। सभी वाहनों को खनन अधिनियम एवं परिहार नियमावली के तहत सीज कर थाना कोतवाली टांडा परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। लगातार हो रही ऐसी कार्यवाहियां यह संकेत दे रही हैं कि नियमों के विरुद्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर लगातार बनी हुई है। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस एवं खनन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। संबंधित मामले में विभागीय जांच और विधिक प्रक्रिया जारी है। “खबर की तहतक” केवल उपलब्ध आधिकारिक तथ्यों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत कर रहा है तथा किसी भी व्यक्ति या पक्ष के प्रति पूर्वाग्रह नहीं रखता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त अभियान में 3 ट्रैक्टर, जेसीबी और डम्पर सीज बेवाना पुलिस को मिली सफलता, गैर-जमानती वारंट वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार