खबर की तहतक अम्बेडकरनगर/जलालपुर। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त छापेमारी में कई वाहनों को सीज किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत रूकुनपुर कासिमपुर में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने पर संयुक्त टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जलालपुर श्री अनुप कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी जलालपुर, नायब तहसीलदार एवं थाना जलालपुर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त पाए गए 03 ट्रैक्टर, 01 जेसीबी और 01 डम्पर को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार सभी वाहनों को नियमानुसार धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर लगातार मांग उठती रही है। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। जांच और संबंधित विभागीय कार्रवाई पूर्ण होने तक मामले से जुड़े तथ्यों में परिवर्तन संभव है। “खबर की तहतक” केवल उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत कर रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हंसवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर व कथित माफिया गैंग सदस्य अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा कसना जारी, टांडा क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर वाहन सीज