खबर की तहतक अम्बेडकरनगर/हंसवर। जनपद में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंसवर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर एवं कथित माफिया गैंग से जुड़े सदस्य को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टांडा श्री शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना हंसवर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना हंसवर पुलिस टीम ने नसीर के बाग के पास, ग्राम मूसेपुर कला क्षेत्र से अभियुक्त यहिया पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ग्राम आरिबपुर (मुण्डेरा), थाना हंसवर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .12 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना हंसवर में मु0अ0सं0 68/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, रंगदारी और अन्य गंभीर मामलों सहित कई मुकदमे पूर्व से दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं उपलब्ध अभिलेखीय जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे आरोपों की श्रेणी में हैं तथा किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक विधिक रूप से दोषी नहीं माना जाता। “खबर की तहतक” निष्पक्ष और तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पैतृक जमीन के विवाद ने छीना रिश्तों का अस्तित्व, भतीजे की हत्या के दोषी चाचा को उम्रकैद अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त अभियान में 3 ट्रैक्टर, जेसीबी और डम्पर सीज