वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर/आलापुर। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आलापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवध एवं गो-तस्करी से जुड़े मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई विधिक प्रावधानों के तहत की गई है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तथा क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में थाना आलापुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम पूर्व में गोवध जैसे मामलों से जुड़ा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सेवा राम यादव निवासी बहिगवां जोगीपुर, आशाराम निवासी सतरही, सुरेन्द्र लोना निवासी हथिनाराज तथा मोहम्मद कलीम निवासी हुसैनपुर मुसलमान को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार चारों व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में उल्लिखित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई पुलिस अभिलेखों और आरोपों पर आधारित है। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक विधिक रूप से दोषी नहीं माना जाता। “खबर की तहतक” निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बेवाना पुलिस को मिली सफलता, गैर-जमानती वारंट वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, समाजसेवी बने फरिश्ता; सड़क पर गिरे बुजुर्ग की बचाई जान