खबर की तहतक अम्बेडकरनगर/महरुआ। जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेहरा जलालपुर में सोमवार सुबह उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब खड़ंजा मार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 25 मई 2026 को सुबह लगभग 6:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम सेहरा जलालपुर के खड़ंजा मार्ग किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर महरुआ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राम बिभोर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। मामले में पुलिस परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की बात कह रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी भीटी श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रारंभिक जानकारी एवं अधिकारी के बयान के आधार पर तैयार किया गया है। मृत्यु के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के उपरांत तथ्यों में परिवर्तन संभव है। “खबर की तहतक” किसी भी अपुष्ट दावे या अटकलों की पुष्टि नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 53 वाहनों पर कार्रवाई, लाखों का जुर्माना पैतृक जमीन के विवाद ने छीना रिश्तों का अस्तित्व, भतीजे की हत्या के दोषी चाचा को उम्रकैद