खबर की तहतक अम्बेडकरनगर जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में ड्रंकन ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर-सायरन और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा 23 व 24 मई को चलाए गए अभियान के दौरान कुल 1080 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले 20 वाहनों का चालान कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया। जनपद में एक अप्रैल 2025 से सघन वाहन चेकिंग अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 मई को 210 वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक मई 2026 से अब तक कुल 4,930 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार 23 मई को 8 वाहनों से 7,500 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया, जबकि एक मई से अब तक 98 वाहनों से कुल 96,900 रुपये शमन शुल्क जमा हुआ है। इसी अवधि में 10 वाहनों को सीज भी किया गया है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखते हुए एक मई से अब तक 8,105 वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें 69 वाहन चालकों का चालान करते हुए कुल 6 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। खबर की तहतक प्रस्तुत आंकड़ों और सूचनाओं को विभागीय प्रेस विज्ञप्ति के अनुरूप प्रकाशित कर रहा है। आगे की किसी भी प्रशासनिक या कानूनी अद्यतन जानकारी के अनुसार तथ्य परिवर्तित हो सकते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग, बढ़ती गर्मी और कटते जंगलों पर उठे सवाल; जल संकट को लेकर जनभावनाएं तेज” खड़ंजा मार्ग किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी