खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जहनियापुर ( मछली गांव)से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां विगत दिनों सूरज उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में शोक, आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। मृतक के पिता दिलीप कुमार उपाध्याय ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि घटना का मुख्य आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है, जबकि पुलिस उन लोगों को पकड़कर केवल औपचारिकता निभाने का प्रयास कर रही है जिनकी भूमिका मुख्य रूप से संदिग्ध नहीं मानी जा रही। पीड़ित पिता का कहना है कि यदि निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो इस पूरे हत्याकांड की सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है, लेकिन परिवार की नाराजगी और सवाल लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं। इस पूरे मामले पर आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर के तहत से जुड़े रहिए, हम आपको हर महत्वपूर्ण अपडेट से सबसे पहले रूबरू कराते रहेंगे। डिस्क्लेमर : यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार का उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था अथवा जांच एजेंसी की छवि धूमिल करना नहीं है। मामले की वास्तविक सत्यता पुलिस जांच एवं न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन है। यदि किसी पक्ष को समाचार में प्रकाशित तथ्यों पर आपत्ति हो तो वह अपना पक्ष उपलब्ध करा सकता है, जिसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकर नगर के होटल में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर गला दबाने का आरोप; जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती 201 गुमशुदा मोबाइल लौटाकर अम्बेडकरनगर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 40 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद