खबर की तहतक ✍️ अंबेडकर नगर अम्बेडकरनगर जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। होटल के कमरे में युवती संदिग्ध हालत में बेहोश मिली, जबकि युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के मरोचा गांव निवासी प्रिया तथा गोकुलपुर निवासी कुलदीप पुत्र लक्ष्मी नारायण के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। दोनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित भारत होटल में कमरा लिया था। आरोप है कि दोपहर बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने युवती के साथ मारपीट की तथा उसका गला दबा दिया। घटना के बाद युवक ने स्वयं भी कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि युवक कुलदीप ने ही डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सदरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। होटल के कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक ओर जहां युवती की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है। डिस्क्लेमर यह समाचार उपलब्ध स्थानीय सूचना एवं प्रारंभिक पुलिस जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच जारी है। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जाता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद तथ्यों में परिवर्तन संभव है। “खबर की तह तक” पाठकों से अपील करता है कि अपुष्ट जानकारी अथवा अफवाहों पर विश्वास न करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बकरीद से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवध मामलों से जुड़े 3 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में लिया हिरासत में पीड़ित पिता ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज