वेब पोर्टल: खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं गोवध से संबंधित मामलों की निगरानी को लेकर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गोवध एवं गो-तस्करी से संबंधित अपराधियों के सत्यापन अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा बसखारी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इसी दौरान तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में अनवर हुसैन उर्फ कल्लू बंजारा पुत्र अजमेरी निवासी सहजौरा कस्बा इल्तिफातगंज, कुकी बंजारा पुत्र पेमई निवासी सहजौरा कस्बा इल्तिफातगंज तथा राशिद पुत्र अजीज निवासी औरंगाबाद कस्बा इल्तिफातगंज शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों को शांति भंग होने की आशंका, आपसी आमदा फौजदारी तथा संभावित संज्ञेय घटना को रोकने के उद्देश्य से बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में लिया गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपितों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशीष शुक्ला, हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह एवं आरक्षी सूरज सिंह शामिल रहे। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई प्रारंभिक प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक दोषी नहीं माना जाता। खबर की तहतक स्वतंत्र रूप से आरोपों की पुष्टि नहीं करता और सभी संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिए जाने का समर्थन करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में जलालपुर बार एसोसिएशन का उग्र प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; अधिवक्ताओं ने उठाईं कई बड़ी मांगें गोवध एवं गो-तस्करी सत्यापन अभियान के दौरान तीन व्यक्ति हिरासत में, बसखारी पुलिस की कार्रवाई