वेब पोर्टल: खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस ने बुधवार को गोवध एवं गो-तस्करी से संबंधित अपराधियों के सत्यापन अभियान के दौरान तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर प्राची सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बसखारी पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। इसी क्रम में चौकी प्रभारी किछौछा उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने पुलिस टीम के साथ कस्बा बसखारी क्षेत्र में सत्यापन कार्रवाई के दौरान तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में सोनू पुत्र भोला उर्फ आमिन, मोहम्मद अफ्सर पुत्र नाटे उर्फ समीउल्लाह तथा साहबे आलम पुत्र कलामतुल्लाह निवासी वार्ड संख्या-05 किछौछा थाना बसखारी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि शांति भंग होने की आशंका, आपसी आमदा फौजदारी तथा संभावित संज्ञेय घटना को रोकने के उद्देश्य से संबंधित व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में लिया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के सत्यापन अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराध की संभावनाओं को समय रहते नियंत्रित करना बताया जा रहा है। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। संबंधित व्यक्तियों को पुलिस द्वारा एहतियाती एवं विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जाता। खबर की तहतक स्वतंत्र रूप से आरोपों या आशंकाओं की पुष्टि नहीं करता तथा सभी पक्षों के निष्पक्ष दृष्टिकोण का सम्मान करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गोवध एवं गो-तस्करी अपराधियों के सत्यापन अभियान में तीन व्यक्ति हिरासत में, इब्राहिमपुर पुलिस की कार्रवाई हीट वेव का कहर: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जिलाधिकारी महोदया ने जारी किया आवश्यक संदेश