खबर की तहतक वेब डेस्क | समधी के साथ अवैध संबंधों में लिप्त 55 वर्षीय महिला ने अपने रिश्ते की पोल खुलने के डर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली साजिश रच डाली। महिला ने अपनी ही विवाहित छोटी बेटी की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद उसे साजिशन हादसा दिखाने के लिए दामाद व ससुराल पक्ष को फंसाने की कोशिश की। पुलिस जांच में जब सच्चाई सामने आई तो पूरे मामले ने सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला के अपनी बड़ी बेटी के ससुर (समधी) से लंबे समय से अवैध संबंध थे। छोटी बेटी को जब इस रिश्ते की भनक लगी तो मां को डर सताने लगा कि कहीं मामला समाज और परिवार के सामने न आ जाए। इसी डर में मां ने बेटी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। पुलिस के मुताबिक, मायके आई छोटी बेटी को आरोपी मां ने नशीली पदार्थ मिली चाऊमीन खिलाई। बेटी के बेसुध होते ही मां ने अपने प्रेमी समधी के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगा दिया और खुद को बचाने के लिए उल्टा दामाद व अन्य ससुरालियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। मामले में जब पुलिस ने आरोपितों के बयानों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच शुरू की तो कई विरोधाभास सामने आए। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आरोपी मां और समधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और षड्यंत्र रचने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यह मामला न सिर्फ रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अपराध को छिपाने के लिए किस हद तक जाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर में कड़ाके की ठंड के चलते 10 जनवरी तक इंटरमीडिएट तक के स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश यूपी में आज से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत, 23 जिलों में ज्वार-बाजरा भी मिलेगा