अम्बेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद अम्बेडकरनगर में सभी बोर्ड (CBSE, ICSE, UP Board सहित अन्य) के इंटरमीडिएट (कक्षा 12) तक के समस्त स्कूल 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के बीमार होने की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आदेश का पालन शासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। हालांकि, प्रशासन की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से कर सकता है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 👉 ताजा और विश्वसनीय स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ वेब पोर्टल खबर की तहतक के साथ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आर्य वीर दल के वुशू खिलाड़ियों की राष्ट्रीय सफलता, कलेक्टर से लिया आशीर्वाद समधी के प्रेम में अंधी हुई मां ने रची खौफनाक साजिश, छोटी बेटी की हत्या कर आरोप दूसरों पर मढ़े