जालोर | खबर की तहतक वेब पोर्टल रिपोर्ट | आर्य समाज के प्रधान दलपत सिंह आर्य के नेतृत्व में संचालित आर्य वीर दल के वुशू खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आर्य वीर दल में निशुल्क वुशू प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदक विजेता खिलाड़ियों ने बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आर्य वीर दल के महामंत्री शिवदत्त आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में आयोजित नवी फेडरेशन कप नेशनल वुशू प्रतियोगिता में आर्य वीर दल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक अर्जित किए हैं। इस उपलब्धि से न केवल जालोर जिले बल्कि पूरे राजस्थान प्रदेश का गौरव बढ़ा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुनीता चौधरी, दिव्या सोनी, काव्या गुप्ता और मयंक भादरू ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि कर्तव्य गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त कर दल की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर प्रधान दलपत सिंह आर्य ने जिला कलेक्टर को आर्य वीर दल द्वारा संचालित खेल, संस्कार और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद भरत मेघवाल एवं वुशू कोच देवेश आर्य भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation इंडो-नेपाल कबड्डी में भारत चैंपियन, सिरोही के दुर्गेश छीपा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास अम्बेडकरनगर में कड़ाके की ठंड के चलते 10 जनवरी तक इंटरमीडिएट तक के स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश