खबर की तहतक ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। दैनिक जागरण डॉट कॉम वेब पोर्टल पर प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में कोटे की दुकानों के माध्यम से पात्र कार्डधारकों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार द्वारा 23 जिलों में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां अंत्योदय कार्डधारकों को गेहूं-चावल के साथ मोटे अनाज के रूप में ज्वार और बाजरा भी दिया जाएगा। इन जिलों में प्रति अंत्योदय कार्ड 14 किलो गेहूं, 11 किलो चावल और 10 किलो ज्वार-बाजरा मुफ्त वितरित किया जाएगा। वहीं अन्य जिलों में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल निशुल्क प्रदान किया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, राशन वितरण को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समय सारिणी तय की गई है। राशन वितरण का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपनी नजदीकी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त करें। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना और मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation समधी के प्रेम में अंधी हुई मां ने रची खौफनाक साजिश, छोटी बेटी की हत्या कर आरोप दूसरों पर मढ़े भारत में एक चाय की कीमत के बराबर वेनेजुएला में मिल रहा तीन लीटर पेट्रोल