खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोटवा मोहम्मदपुर गांव में खेत की जुताई के दौरान हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामजीत अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान बगल के खेत में उनके छोटे चाचा के बेटे घनश्याम द्वारा बांस लगाकर बनाई गई खेत की बाउंड्री ट्रैक्टर की चपेट में आने से टूट गई या गिर गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान घनश्याम अपने बेटे सचिन और अतुल के साथ मौके पर पहुंचे और रामजीत के साथ मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रामजीत को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीओ सिटी ने बताया कि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है। डिस्क्लेमर यह समाचार स्थानीय सूत्रों एवं प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच संबंधित पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है। समाचार में उल्लिखित आरोप जांच एवं न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन हैं। “खबर की तहतक” किसी भी व्यक्ति को दोषी ठहराने का दावा नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा