अम्बेडकरनगर | खबर की तहतक अम्बेडकरनगर जनपद के थाना बेवाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बेवाना पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शिवरा नाली से कुढ़ा मोहम्मदगढ़ मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ और जांच के दौरान युवक के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UP62AM7491 (स्प्लेंडर) बरामद हुई, जिसे पुलिस ने चोरी की बाइक बताया है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रिंस गौतम (19 वर्ष) पुत्र महेश गौतम निवासी ग्राम लोकनाथपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप दुबे, हेड कांस्टेबल लल्लू यादव, कांस्टेबल बृजेश चौहान तथा कांस्टेबल राकेश पटेल शामिल रहे। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट एवं उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं, जिनकी न्यायिक पुष्टि होना शेष है। किसी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जाता। समाचार का उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भाई बना भाई की जान का दुश्मन, खेत की बाउंड्री को लेकर विवाद में युवक की मौत नवागत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के पहली बार पहुंचने पर समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, न्याय की उम्मीद हुई मजबूत