खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तथा क्षेत्राधिकारी आलापुर के मार्गदर्शन में थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने हमराही पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए थाना राजेसुल्तानपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 85/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त हरेन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम माझा कम्हरिया (नवकापुरा) थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि तथा 12(1)(b) पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को 15 मई 2026 को करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल अनिल अक्षयलाल यादव एवं आरक्षी रोहित कुमार शामिल रहे। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं। भारतीय कानून के अनुसार किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। समाचार का उद्देश्य केवल तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, किसी की छवि को प्रभावित करना नहीं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को महरुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार भाई बना भाई की जान का दुश्मन, खेत की बाउंड्री को लेकर विवाद में युवक की मौत