खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्बेडकरनगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना महरुआ पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी भीटी के मार्गदर्शन में थाना महरुआ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना महरुआ पुलिस टीम ने महरुआ-नारायणपुर घाट मोड़ के पास से अभियुक्त रामसुरेश वर्मा उर्फ भुल्लर पुत्र संतराम वर्मा निवासी ग्राम सेमरी थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना महरुआ में मु0अ0सं0 210/2025 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। पुलिस ने अभियुक्त को 15 मई 2026 को दोपहर करीब 12:05 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह एवं कांस्टेबल अयूब शामिल रहे। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है। भारतीय कानून के अनुसार किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। पीड़ित की पहचान गोपनीय रखना कानूनन आवश्यक है, इसलिए उससे संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation विद्युत अधिनियम के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, इब्राहिमपुर पुलिस की कार्रवाई फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार