खबर की तहतक ✍️ कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशन में कानपुर-बिठूर हाईवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में किया गया। कार्यक्रम में एनएचएआई अधिकारियों एवं चौबेपुर थाना पुलिस की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत पैदल मार्च निकालकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रिफ्लेक्टिव टेप एवं जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि कानपुर-बिठूर हाईवे पर नुक्कड़ नाटक एवं प्रोजेक्टर प्रस्तुति के माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग करने, ओवरस्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने जैसे खतरनाक कृत्यों के दुष्परिणामों को जीवंत अंदाज में दिखाया गया। साथ ही छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम के अंत में लगभग 250 छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पंकज यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में केजीआई के डायरेक्टर सौभाग्य मल्होत्रा, डॉ अमित वालिया, डॉ रश्मि द्विवेदी, इंस्पेक्टर दीपंक, इंस्पेक्टर योगेश परिहार, इंस्पेक्टर पंकज, सेफ्टी ऑफिसर संदीप तोमर, इंजीनियर अनिल शर्मा, एचआर धर्मेंद्र सिंह, रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर सुनील सचान सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। डिस्क्लेमर : यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं कार्यक्रम आयोजकों के बयान के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार का उद्देश्य सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी साझा करना है। किसी संस्था, व्यक्ति या विभाग की छवि को प्रभावित करना इसका उद्देश्य नहीं है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई सरकारी भूमि पर कथित कब्जे का आरोप, पीड़ित ने तीसरी बार लगाई प्रशासन से गुहार