खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में बालिका को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में वांछित चल रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों की विशेष टीम भी शामिल रही। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्मनपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सम्मनपुर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सम्मनपुर में मु0अ0सं0 56/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी की नातिन को मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं दुष्प्रेरित किया, जिसके चलते वह आत्मघाती कदम उठाने को विवश हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मोहम्मद शरीफ खाँ, उपनिरीक्षक रामनरेश तथा मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षियों के साथ ग्राम सैदापुर तिराहा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी धीरज उर्फ अभिषेक पुत्र भागीरथ निवासी कलन्दरपुर थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो0 शरीफ खाँ, उपनिरीक्षक रामनरेश, कांस्टेबल अतुल यादव, आरक्षी सुयश द्विवेदी, महिला कांस्टेबल नीलम पाण्डेय एवं महिला आरक्षी दीक्षा शाक्य शामिल रहीं। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं। भारतीय कानून के अनुसार किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। समाचार का उद्देश्य केवल तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाना नहीं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ी युवती, इलाके में मचा हड़कंप । अकबरपुर के इशापुर गांव में घंटों चला बचाव प्रयास, प्रेम प्रसंग की चर्चा कानपुर-बिठूर हाईवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, 250 छात्रों ने ली सुरक्षा की शपथ