खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर कन्नूपुर स्थित संज्ञान ग्लोब एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के मेधावी छात्र ध्रुव प्रताप सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर लगन के बल पर ध्रुव ने यह सफलता अर्जित की। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है, जिससे वे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। वहीं शरवनी चंदेल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अर्पित पटेल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ध्रुव प्रताप सिंह के पिता दिनेश प्रताप सिंह और माता रंजना सिंह ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ध्रुव शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेटे की कड़ी मेहनत को दिया। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रतीक्षा पांडेय ने सभी मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हंसवर पुलिस की कार्रवाई, 15 पाउच देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, बसखारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता