खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंसवर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना हंसवर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष हंसवर अभिनेष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरसमपुर चौराहे के पास अभियुक्त प्रेम कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र रामधनी निवासी तरौली मुबारकपुर थाना हंसवर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना हंसवर में मु0अ0सं0 58/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि यादव, हेड कांस्टेबल मोहन यादव तथा कांस्टेबल अभयानन्द यादव शामिल रहे। विधि संगत डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रारंभिक पुलिस जांच पर आधारित हैं। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक दोषी नहीं माना जाता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation लड़कियों के बाल खुलवाए, घंटों लाइन में कराया इंतजार, फिर भी नहीं बच पाई परीक्षा की साख! सीबीएसई 12वीं में संज्ञान ग्लोब एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, ध्रुव प्रताप सिंह बने टॉपर