खबर की तहतक ✍️ लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद हंसराज विश्वकर्मा को लगातार विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसंगठनों की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांशु उर्फ बंटी सिंह अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित दारुलशफा आवास पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान बंटी सिंह ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा का राज्य मंत्री बनना समाज एवं प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के रूप में हंसराज विश्वकर्मा जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा एवं विकास उनके कार्यों की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर सतीश विश्वकर्मा, आलोक तिवारी, नारद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। डिस्क्लेमर यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं संबंधित पक्षों के वक्तव्यों के आधार पर प्रकाशित किया गया है। “खबर की तहतक” निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है तथा किसी भी राजनीतिक दल, संगठन या व्यक्ति के समर्थन अथवा विरोध का उद्देश्य नहीं रखता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश टाण्डा पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी शराब बेचते एक अभियुक्त गिरफ्तार, 34 पाउच शराब बरामद