खबर की तहतक ✍️ टाण्डा, अम्बेडकरनगर | 11 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 34 अदद देशी शराब के पाउच बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अनन्तराम उर्फ अन्तू पुत्र स्वर्गीय जग्गू निवासी रामपुर बजंरहा थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 43 वर्ष को अवैध देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 34 अदद देशी पाउच 200 एमएल ब्लू लाइम बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-116/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अनन्तराम उर्फ अन्तू पुत्र स्व0 जग्गू निवासी — रामपुर बजंरहा, थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर बरामदगी 34 अदद देशी शराब पाउच (200 एमएल ब्लू लाइम) पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-116/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अजीत कुमार चौधरी हेड कांस्टेबल फूलचन्द्र डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन है। “खबर की तहतक” निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जानकारी पाठकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाचार प्रकाशित करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राज्य मंत्री बनने पर हंसराज विश्वकर्मा को मिल रही शुभकामनाएं, बंटी सिंह ने दारुलशफा पहुंचकर दी बधाई गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार