खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अम्बेडकरनगर | 10 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जलालपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम नवानगर से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजितराम पुत्र सिट्टू निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जलालपुर में मु0अ0सं0-142/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। बरामदगी विवरण एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर अभियुक्त का नाम व पता राजितराम पुत्र सिट्टू निवासी — ग्राम शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ जलालपुर, बसखारी, कटका, अकबरपुर, जैतपुर एवं टाण्डा थानों में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम SHO अजय प्रताप यादव उपनिरीक्षक संजीव कुमार हेड कांस्टेबल रामकिशोर सिंह हेड कांस्टेबल नागेन्द्र यादव कांस्टेबल राहुल यादव कांस्टेबल धनंजय यादव डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त उत्कर्ष उपाध्याय गिरफ्तार मालीपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार