जलालपुर पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त उत्कर्ष उपाध्याय गिरफ्तार

खबर की तहतक ✍️

जलालपुर, अम्बेडकरनगर | 10 मई 2026

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 112/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जलालपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मलोक मंदिर से लगभग 100 मीटर आगे से अभियुक्त उत्कर्ष उपाध्याय पुत्र सत्य प्रकाश उपाध्याय निवासी मोहल्ला जाफराबाद थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को प्रातः लगभग 05:15 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

उत्कर्ष उपाध्याय पुत्र सत्य प्रकाश उपाध्याय

निवासी — मोहल्ला जाफराबाद, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-112/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर

2. मु0अ0सं0-54/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकरनग

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

SHO अजय प्रताप यादव, थाना को0 जलालपुर

उपनिरीक्षक ममता यादव

कांस्टेबल विधान सिंह

डिस्क्लेमर

यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आरोपों की पुष्टि माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button