जलालपुर में शोक की लहर: भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के पिता दामोदर दास अग्रहरि का निधन, बालाघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

खबर की तहतक ✍️

जलालपुर, अंबेडकरनगर | 10 मई 2026

जलालपुर नगर के मोहल्ला छाछू निवासी वरिष्ठ नागरिक एवं भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के पिता दामोदर दास अग्रहरि का रविवार भोर में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिवंगत दामोदर दास अग्रहरि का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया, जहां नगर के सैकड़ों लोगों, शुभचिंतकों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

रविवार को दिन में लगभग 11 बजे बालाघाट स्थित श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान “खबर की तहतक” चैनल के मुख्य संपादक प्रेम सागर विश्वकर्मा, युवा कांग्रेस नेता बृजेश सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार संदीप यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी विकास निषाद, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव समेत अनेक पत्रकार एवं सामाजिक लोग बालाघाट पहुंचकर अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दामोदर दास अग्रहरि के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संदीप अग्रहरि सहित पूरे परिवार का गम अथाह है और लगातार लोगों का उनके आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है।

“खबर की तहतक” परिवार दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button