खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में 06 मई से 09 मई 2026 तक विशेष स्कूली वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम ने विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र तथा स्पीड गवर्नर आदि सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। चेकिंग अभियान के तहत आरबी इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरकेएन पब्लिक स्कूल, जेनियम कॉन्वेंट स्कूल, रजत पब्लिक स्कूल, शिव पब्लिक स्कूल, डीवाइन पब्लिक स्कूल, गंगा चिल्ड्रेन एकेडमी, सूर्य केसरी पब्लिक स्कूल, साधना पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों के वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 35 स्कूली वाहनों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाई गईं, जिनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन संचालकों और विद्यालय प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी भी दी गई। यातायात विभाग की ओर से सभी स्कूल प्रबंधकों एवं वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। डिस्क्लेमर यह समाचार यातायात कार्यालय अम्बेडकरनगर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। “खबर की तहतक” जनहित से जुड़े विषयों को निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को कटका पुलिस ने किया गिरफ्तार जलालपुर में शोक की लहर: भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के पिता दामोदर दास अग्रहरि का निधन, बालाघाट पर हुआ अंतिम संस्कार