खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकर नगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटका पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कटका पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कटका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 7:40 बजे ग्राम अमड़ी शिवाला के पास से अभियुक्त रविन्दर पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना कटका में पंजीकृत मु0अ0सं0-34/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – उपनिरीक्षक सीताराम – उपनिरीक्षक दाराशंकर यादव – कांस्टेबल हरेन्द्र यादव – महिला आरक्षी संध्या डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायालय में विचारण एवं साक्ष्यों के आधार पर होना शेष है। “खबर की तहतक” निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बेज़ुबानों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म — राम कृष्ण उपाध्याय अम्बेडकरनगर में चला सघन स्कूली वाहन चेकिंग अभियान, 35 वाहनों का हुआ चालान