खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जलालपुर की शक्ति केंद्रवार संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर प्रवासी रमाशंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है और चुनावी विजय का रास्ता बूथ से होकर ही गुजरता है। उन्होंने कहा, “जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक जीत अधूरी रहेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा।” बैठक का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र एवं कृष्ण गोपाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, मीसम रज़ा, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, नगर उपाध्यक्ष सीतल सोनी, दीपचंद सोनी, गिरीश जायसवाल, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, विनय मिश्र, मनीष सोनी, दीपक गोयल, शिवनाथ त्रिपाठी, विक्की गौतम, राधेश्याम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation खाद्य पदार्थों की जांच के बीच बढ़ा विवाद, व्यापारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी पर उठाए सवाल बेज़ुबानों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म — राम कृष्ण उपाध्याय