खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर, 07 मई 2026। जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सूरज हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और आपसी जलन के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सम्मनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले का खुलासा किया। इस संबंध में थाना सम्मनपुर पर मुकदमा संख्या 93/26 धारा 191(2), 61(2), 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार मृतक सूरज पुत्र दिलीप निवासी जहानियापुर मछलीगांव का संबंध सम्मनपुर गांव की एक युवती से था। बताया गया कि 2 मई की रात करीब 8 बजे सूरज युवती से मिलने गांव के पीछे स्थित बाग में पहुंचा था। इसी दौरान गांव निवासी अरबाज पुत्र मोहम्मद असलम, जो पहले से ही उसी युवती से प्रेम करता था, वहां डंडा लेकर पहुंच गया और सूरज को पकड़ लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अरबाज ने अपने साथी शादाब पुत्र स्वर्गीय नूरुल हसन को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर सूरज की बेरहमी से पिटाई की। घटना के दौरान युवती को धमकाकर वहां से भगा दिया गया। गंभीर चोटों के कारण सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद दोनों आरोपी शव छोड़कर फरार हो गए। विवेचना के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अरबाज तथा शादाब को पचहत्तर की बगिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ज़रूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आगे आया नारायण फ़ाउंडेशन, गृह उपयोगी सामान देकर की मदद जहांगीरगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार