अम्बेडकरनगर, 07 मई 2026। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था नारायण फ़ाउंडेशन ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर सामाजिक सरोकारों को मजबूत किया है। संस्था के संरक्षक एवं भाजपा नेता विवेक मौर्य के निर्देश पर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवतरिया मुस्तफाबाद निवासी सभाजीत राजभर की पुत्री नीलम राजभर के विवाह में गृह उपयोगी वस्तुएँ भेंट कर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार नीलम राजभर का विवाह ग्राम रामपुर, पोस्ट जयसिंहपुर निवासी अजय राय के साथ तय हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजनों ने विवेक मौर्य से सहयोग की अपील की, जिस पर नारायण फ़ाउंडेशन ने विवाह में उपयोग आने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। संस्था की ओर से बिटिया को बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर तथा बाथरूम सेट सहित अन्य गृह उपयोगी सामान उपहार स्वरूप भेंट किए गए। इस दौरान विवेक मौर्य ने कहा कि समाज की गरीब बहन-बेटियों के विवाह में आर्थिक अभाव बाधा नहीं बनने दिया जाएगा और नारायण फ़ाउंडेशन हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि अब तक अपने व्यक्तिगत प्रयासों एवं संस्था के माध्यम से 95 से अधिक बहन-बेटियों के विवाह में गृह उपयोगी वस्तुएँ तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा पूर्व में अकबरपुर में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 21 कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया था, जिसमें नवविवाहित जोड़ों को दैनिक उपयोग की सामग्री एवं आभूषण भी भेंट किए गए थे। नारायण फ़ाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले बाहरी जिलों के परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क भोजन, ठहरने एवं परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी चर्चा का विषय रही है। इसके साथ ही संस्था का “प्लास्टिक मुक्त अंबेडकरनगर अभियान” भी जनपद में काफी चर्चित है, जिसके तहत हजारों जूट बैग वितरित किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी में फल-सब्ज़ी विक्रेताओं, मोची एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को बड़े आकार के छातों का वितरण भी किया गया था। स्थानीय लोगों ने नारायण फ़ाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कुल्हाड़ी लेकर महिला को दौड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास । अकबरपुर में शराब के नशे में उत्पात, जिला अस्पताल में भर्ती; पीड़िता की तहरीर पर नया मुकदमा दर्ज प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार । सम्मनपुर पुलिस ने पांच दिन में सुलझाया सूरज हत्याकांड, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह