खबर की तहतक ✍️ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में आरोपी को आजमगढ़ से पकड़ा गया अम्बेडकरनगर, 07 मई 2026। जनपद के थाना जहांगीरगंज पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध थाना जहांगीरगंज में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चन्देल के पर्यवेक्षण में थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना जहांगीरगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 100/26 धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय कुमार पुत्र रामकुमार निवासी लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोलहेराम, कांस्टेबल बृजेश कुमार मौर्य तथा कांस्टेबल मोहित पाण्डेय शामिल रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार । सम्मनपुर पुलिस ने पांच दिन में सुलझाया सूरज हत्याकांड, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह यूपी में रोजाना 2.30 घंटे बिजली कटौती का आदेश, शहर और तहसील मुख्यालय प्रभावित