खबर की तहतक ✍️ पंकज कुमार- संवाददाता, आलापुर (अम्बेडकरनगर) जनपद अम्बेडकरनगर के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय हंकार में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक महिला के घर में तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता इंद्रावती पत्नी सुक्खू मांझी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 को करीब दोपहर 12 बजे, जब इंद्रावती अपने घर पर मौजूद नहीं थीं, उसी दौरान गांव के ही सोनू, विनोद व सुनील (पुत्रगण चंद्रिका मांझी) तथा साजन (पुत्र बंसी मांझी) ने मिलकर उनके करकट से बने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने घर की दीवारें गिरा दीं और करकट तोड़कर अंदर रखे सामान को भी तहस-नहस कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पुलिस ने पकड़कर थाने ले गई। पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बारिश में बर्बादी की कगार पर गेहूं की तैयार फसल, आदेशों के बावजूद कटाई पर रोक—किसान तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर इनामिया पुल बाईपास से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय