खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर | 05 मई 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अलीगंज पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में 04 मई 2026 को थाना अलीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 06/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त गुड्डू उर्फ जावेद (उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को इनामिया पुल बाईपास से शाम करीब 6:15 बजे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू उर्फ जावेद, पुत्र रूस्तम उर्फ रहमानुद्दीन, निवासी मोहल्ला अलहदादपुर बाबूगंज, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक दिगम्बर दीक्षित कांस्टेबल संतोष तिवारी कांस्टेबल अमित मौर्या महिला कांस्टेबल पूजा गुप्ता खबर की तहतक: जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation घर गिराकर किया उत्पात, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार अम्बेडकरनगर में चोरी की घटनाओं का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार । कटका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे