खबर की तहतक ✍️ (वेब पोर्टल)ह ज हजपुरा अम्बेडकर नगर अम्बेडकर नगर जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हजपुरा बाजार से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। बाकरगंज मार्ग स्थित भारतीय जन संगठन का कार्यालय पेड़ गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे संगठन को काफी नुकसान उठाना पड़ा।प्रा प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक आए तेज तूफान के दौरान एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे कार्यालय भवन पर गिर पड़ा। देखते ही देखते पूरा कार्यालय ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह कार्यालय एक सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, जहां से क्षेत्र में विभिन्न जनहित कार्य संचालित होते रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष प्रियांशु उर्फ बंटी सिंह ने बताया कि इस आपदा में कार्यालय का फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान बुरी तरह नष्ट हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। क्षेत्र में इस प्राकृतिक आपदा को लेकर चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि मौसम की बदलती परिस्थितियों के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित संगठन को उचित सहायता प्रदान की जाए, ताकि सामाजिक कार्यों का संचालन फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सके। यह घटना न केवल आर्थिक नुकसान की है, बल्कि सामाजिक रूप से सक्रिय एक संगठन के कार्यों को भी प्रभावित करने वाली है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित रहें और इस प्रकार की आपदाओं से क्षेत्र को बचाए रखें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मिशन शक्ति पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिलाएं व बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी बारिश में बर्बादी की कगार पर गेहूं की तैयार फसल, आदेशों के बावजूद कटाई पर रोक—किसान तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर