खबर की तहतक ✍️ (वेब पोर्टल) अम्बेडकर नगर अम्बेडकर नगर जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा महिलाओं एवं बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से जहां एक ओर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता उजागर हुई है, वहीं परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। दिनांक 05 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और गुमशुदाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह सफलता हासिल हुई। क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा महिलाओं एवं उनके साथ गए बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया, जिसमें गुमशुदाओं की लोकेशन गुरुग्राम (हरियाणा) में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल गुरुग्राम पहुंची और सेंट्रल पार्क, सेक्टर-48 से सभी महिलाओं एवं बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे पारिवारिक नाराजगी के चलते बिना बताए बच्चों के साथ स्वयं गुरुग्राम चली गई थीं। उनके साथ किसी प्रकार की कोई आपराधिक घटना नहीं हुई। बरामदगी के बाद सभी महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी: उ0नि0 ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव का0 अनुज कुमार मौर्य म0का0 रचना सक्सेना इस सफल कार्रवाई से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है। (स्रोत: पुलिस प्रेस विज्ञप्ति, अम्बेडकर नगर) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित — बड़ा हादसा टला आंधी-तूफान की मार: पेड़ गिरने से भारतीय जन संगठन का कार्यालय ध्वस्त, भारी नुकसान