सर्दी से राहत के लिए जलालपुर में निःशुल्क कम्बल वितरण, जरूरतमंदों को मिली मदद

खबर की तहतक वेब पोर्टल जलालपुर (अम्बेडकर नगर)।

शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच समाजसेवी संस्थाओं की सराहनीय पहल देखने को मिली। नगर के यादव चौराहा स्थित मंदिर के समीप आयोजित एक समाजसेवी कार्यक्रम में जरूरतमंद नागरिकों के बीच निःशुल्क कम्बल एवं वस्त्रों का वितरण किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग वर्ग को राहत प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में केन्द्रीय कारागार के जेलर अखिलेश कुमार तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों को स्वयं कम्बल एवं कपड़े वितरित किए। उन्होंने समाजसेवी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को वास्तविक सहायता पहुंचाते हैं।

इस अवसर पर सहयोग फाउण्डेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह एवं केयर इण्डिया फाउण्डेशन के अध्यक्ष इश्हक अंसारी ने बताया कि शीतलहर के दौरान कमजोर वर्गों को ठंड से बचाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति संवेदनशीलता दिखाना और जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में वेदान्त, अनिल त्रिपाठी, अमित कुमार, मोहम्मद शरिफ, डॉ. कमर जावेद, विकास निषाद, विकास सोनकर, समीर चौधरी, नवाज दोला, शरीक सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने समाजसेवी संस्थाओं के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button