अम्बेडकरनगर। बाबा बरुआदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, परुइय्या आश्रम, अम्बेडकरनगर में परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सावधानी, सहयोग और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तथा मानवीय संवेदना के साथ अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वाह करें, जिससे सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सत्येन्द्र द्वारा प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। रैली में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वेब पोर्टल खबर की तहतक संवाददाता के अनुसार, इस प्रकार के आयोजन सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सर्दी से राहत के लिए जलालपुर में निःशुल्क कम्बल वितरण, जरूरतमंदों को मिली मदद Doraemon Shut Down: 35 साल बाद बंद हुआ बच्चों का फेवरेट कार्टून ‘डोरेमोन’, जानिए क्या है बड़ी वजह