खबर की तहतक ✍️ झ जलालपुर, अंबेडकरनगर। बुधवार देर रात मिर्ज़ा गालिब स्कूल के पास मेन रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक ऑल्टो कार और डीजे लदी पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार मशहूर शायर अज़्म शाकिर और मुशायरे के संचालक गैबी जौनपुरी बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों शायर नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित “एक शाम परिवार सब के नाम” मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में शिरकत करने जा रहे थे। यह आयोजन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. अनिरुद्ध सिंह के परिवार की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, वहीं पिकअप वाहन में मौजूद लोग भी सकुशल बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित किया है। समय रहते सतर्कता ही ऐसे हादसों को टालने का एकमात्र उपाय है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नागपुर में राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 30 विभूतियों का सम्मान, अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी भी हुए गौरवान्वित आंधी-बारिश भी नहीं डिगा सकी साहित्य प्रेमियों का उत्साह, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में देर रात तक गूंजता रहा काव्य स्वर