खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर/नागपुर, 28 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय, नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 30 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने सभी सम्मानित जनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण केवल एक स्थापत्य कार्य नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मा के जागरण का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक कार्य में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों की भूमिका अमूल्य है। इस सम्मान समारोह में अम्बेडकरनगर जनपद के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब टांडा तहसील के ग्राम ओदरा निवासी प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया। श्री त्रिपाठी प्रभु श्री रामलला के नित्य वस्त्रों के निर्माता एवं सेवक हैं और प्राण प्रतिष्ठा के दिन से लगातार भगवान के दैनिक वस्त्र तैयार कर रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए वस्त्रों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे पूर्णतः भारतीय पारंपरिक परिधानों और टेक्सटाइल शिल्प पर आधारित होते हैं। वे देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक बुनाई और वस्त्र कला—जैसे एरी, मूगा, कोटपाड, तोड़ा, भील, बनजारा आदि—को भगवान के श्रृंगार में शामिल कर भारतीय संस्कृति की विविधता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। श्री त्रिपाठी का यह संकल्प कि भारत के हर क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कला भगवान श्री रामलला तक पहुंचे, न केवल उनकी भक्ति को दर्शाता है बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास है। जनपद अम्बेडकरनगर के लिए यह उपलब्धि गर्व और सम्मान का विषय है। स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है और हर कोई अपने इस प्रतिभाशाली सपूत पर गर्व महसूस कर रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नगर पालिका की लापरवाही फिर आई सामने , टला बड़ा हादसा, पानी का टैंकर पलटने से मचा हड़कंप मुशायरे में जा रहे शायर सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, भीषण टक्कर से मची अफरा-तफरी